Wednesday, 11 May 2016

तू कहती है मैं इत्ती प्यारी बातें कहाँ से लाता हूँ!!

तू कहती है मैं  इत्ती प्यारी बातें कहाँ से लाता हूँ 
आज मैं तुझे ये दिल खोल के बताता हूँ 
असर है सारा ये प्यार का 
हर वो लम्हा तुझे प्यार से सुनाता हूँ 
तू कहती है मैं  इत्ती प्यारी बातें कहाँ से लाता हूँ!
तू हसे , तो मैं दिल की बात कहता हूँ 
तू रोये , तो तुझसे झूट कहता हूँ 
तेरा दिल ना भरे कभी भी मुझसे 
बस बेइन्तहां बातें करता रहता हूँ 
प्यार ही काफी नहीं तेरे साथ चलने के लिए 
कभी-कभी तुजे सताता हूँ 
तू कहती है मैं  इत्ती प्यारी बातें कहाँ से लाता हूँ!
बातें प्यारी तुझे देख कर याद आती हैं 
क्या कहूं में तुझसे तेरी खुशियां बताती हैं 
तू जबसे प्यार करने लगी हैं मुझको 
तेरी तारीफ जहाँ की हर चीज़ सुनाती हैं 
कंही मेरी बात तुझे कड़बी ना लगे 
तोडा सा उसमे प्यार भी मिलाता हूँ 
तू कहती है मैं  इत्ती प्यारी बातें कहाँ से लाता हूँ!


By -Rajesh sharma